नई दिल्ली, 08 दिसंबर: सोशल मीडिया (Social Media) पर कब क्या वायरल हो जाए ये किसी को मालूम नहीं होता। हालांकि, लोग सोशल मीडिया पर ऐसा कोई ना कोई वीडियो शेयर कर ही देते है, जो अपने आप में अनोखा होता है। सोशल मीडिया पर इन दिनों क्यूट दुल्हनों के वीडियो छाए हुए हैं, जिसमें वो कोई ना कोई फरमाइश करती नजर आ रही है।
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक दुल्हन ने लहंगे की जगह ब्लू डेनिम जींस (Bride In Jeans) पहन रखी है। दुल्हन डेनिम की इसी जींस में फेरे लेने के लिए कहती नजर आ रही है। इस वीडियो को विटी वेडिंग नामक एक पेज द्वारा इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया है। वीडियो में दिखाई दे रही दुल्हन का नाम मुद्रा भगत (Mudra Bhagat) बताया जा रहा है।
View this post on Instagram
दुल्हन मुद्रा भगत सजी-धजी शादी की पूरी ड्रेस में दिखाई दे रही हैं। बस उन्होंने लहंगे की जगह जींस पहनी हुई थी। जब रिश्तेदार दुल्हन को फेरे के लिए ले जाने के लिए कहते हैं, तो वह कहती है- ‘मेरे को लहंगा नहीं पहनना, मुझे ऐसे ही जाना है।’ ये सुनते ही वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं। ये कहते हुए खुद दुल्हन भी अपनी हंसी नहीं रोक पाती। वीडियो पोस्ट किये जाने के बाद से अबतक इस 7 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये पहला वीडियो नहीं है, इससे पहले भी एक दुल्हन ने नाइट सूट में सात फेरे लेनी की बात की थी। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। दरअसल, इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर हर्षिता रोहित सेठी नामक यूजर ने शेयर किया था।
View this post on Instagram
कैप्शन में लिखा था दुल्हन अपने नाइट सूट में सात फेरे लेना चाहती है। वीडियो में दिख रहा है कि दुल्हन सोफे पर बैठी हुई है, उसके चेहरे पर थकान भी दिख रही है। इसी बीच एक लड़की उससे पूछती है क्या चाहिए दीदी आपको? इस पर दुल्हन जवाब देती है नाइट सूट चाहिए। इसके बाद लड़की कहती है अभी तो फोटोशूट होना है।
वीडियो में दुल्हन को देखकर लग रहा है कि दुल्हन थकी हुई लग रही है। इसलिए जैसे ही लड़की ने उससे पूछा तो वह फेरे लेने से पहले नाइट सूट पहनने के लिए कह देती है।
ये भी पढ़ें:- मेकअप आर्टिस्ट और Janhvi Kapoor के बीच हुई लड़ाई, देखें फनी वीडियो