Janhvi Kapoor Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। जाह्नवी कपूर अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज फैंस के लिए सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में जाह्नवी ने एक फनी वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हुए वीडियो में जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) फनी अंदाज में अपनी मेकअप आर्टिस्ट रिवेरा लिन के साथ लड़ाई करती दिखाई दे रही हैं। जाह्नवी का ये फनी वीडियो देख फैंस भी मजेदार कमेंट कर रहे हैं। तो वहीं, सेलेब्स भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
View this post on Instagram
जाह्नी कपूर (Janhvi Kapoor) द्वारा पोस्ट किए इस फनी वीडियो में वो ‘बिग बॉस-5’ की प्रतियोगी रही पूजा मिश्रा की नकल करती हुई नजर आ रही है। बता दें, वीडियो साझा करते हुए जाह्नी ने कैप्शन दिया, ‘क्या आप लोगों को लगता है कि मुझे मदद की जरूरत है?’ तो वहीं, जाह्नवी कपूर के भाई अर्जुन कपूर ने इस पोस्ट पर लिखा, ‘हां।’ इसके साथ ही उन्होंने साइलेंट इमोजी भी पोस्ट किया है।
बता दें, जैसे ही जाह्नवी ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया वैसे ही सोशल मीडिया पर यह ट्रेंड करने लगा। इस वीडियो में जाह्नवी ने पूजा की हू-ब-हू कॉपी किया है। साथ ही उनकी मेकअप आर्टिस्ट ने भी भरपूर साथ दिया। इस वीडियो को अबतक 6 लाख से अधिक बार देखा चुका है।
इस वीडियो को देखने के बाद उनके फैंस ही नहीं, बल्कि सेलेब्स ने जान्ह्वी के एंग्री वुमेन अवतार पर हैरानी भी जताई है। जिसमे उनकी कजिन बहन शनाया कपूर और अर्जुन कपूर शामिल हैं।
ये भी पढ़ें:- Palak Tiwari रशिया में वेकेशन एन्जॉय करती आईं नजर, देखें यह Video
वॉयस ऑफ इंडिया न्यूज़ के Facebook पेज को लाइक करें और हमारे साथ जुड़ें। आप हमें Twitter, kooapp और Telegram पर भी फॉलो कर सकते हैं। हमारा Youtube चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें– Youtube