मुंबई, 20 अगस्त: बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) अपने आगाज के साथ ही चर्चाओं में बना हुआ है। शो की शुरूआत से ही घरवालों के बीच में लड़ाई-झगड़ देखने को भी मिल रहा है। तो वहीं, अब बिग बॉस ने घरवालों को रिपोर्ट कार्ड अच्छा नहीं आने पर उन्हें सजा दी है।
घरवालों को जो सजा मिली है, उससे वो परेशन हो गए हैं। दरअसल, बिग बॉस ने कहा, गैस की सप्लाई घर में अब केवल 4 घंटे होगी। यह सजा उन्हें रिपोर्टकार्ड अच्छा नहीं आने पर मिली है। बिग बॉस ने बताया कि व्यूअर्स को घरवालों की परफॉर्मेंस ठीक ठाक ही लगी।
इसके बाद बिग बॉस ने घरवालों को सजा देते हुए उनकी रसोई गैस की सप्लाई कम दी हैं। घरवालों को अब 4 घंटे यानी सुबह 2 घंटे और शाम को 2 घंटे तक रसोई गैस की सप्लाई मिलेगी। इस खबर को सुनने के बाद घरवाले काफी परेशान हो गए हैं।
View this post on Instagram
वहीं, बीबी फैक्ट्री टास्क की बात करें तो टास्क की शुरुआत में घर के एक कपल को इससे बाहर करना था। इसलिए घरवालों ने सभी की सहमति से शमिता शेट्टी और राकेश बापट को बॉस मैन और बॉस लेडी की दौड़ से बाहर करने का फैसला लिया। इसके बाद बिग बॉस ने उन्हें टास्क का संचालक बनाया। इस टास्क के पहले राउंड में अक्षरा सिंह और प्रतीक बाहर होते हैं।
दूसरे टास्क में मूज और निशांत के बीच लड़ाई हो जाती है। निशांत मूज पर इल्जाम लगाते हैं कि वो उन्हें सुन नहीं रही हैं। इसके बाद अक्षरा सिंह और प्रतीक उनके चीजें ठीक कराते हैं। वहीं, शो में शमिता, दिव्या के साथ अपने टूटे हुए कनेक्शन को फिर से जोड़ती दिखीं।
हालांकि, दिव्या ने कहा कि वो किसी के साथ भी अब एसोसिएट नहीं नहीं करना चाहती, अकेले रहना बेहतर है। जिससे वो खुद को प्रोटेक्ट कर सकती हैं।
वॉयस ऑफ इंडिया न्यूज़ के Facebook पेज को लाइक करें और हमारे साथ जुड़ें। आप हमें Twitter, kooapp और Telegram पर भी फॉलो कर सकते हैं। हमारा Youtube चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें– Youtube